वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए है, तो इससे आपका मन परेशान रहेगा। परिवार में यदि किसी बात को लेकर सदस्यों में कलह चल रही है, तो वह वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर होगी। आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने के पूरे योग बनते दिख रहे हैं।