वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए दान पुण्य के कार्यों में हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपका धार्मिक कार्य में खूब मन लगेगा और आप गरीबों की सेवा के लिए भी आगे आएंगे। आपका जीवनसाथी से चल रहा मनमुटाव भी दूर होगा। आप अपने कामों को समय से पूरा करके देंगे, जिससे आपके अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपको कहीं घूमने फिरने जाने का मौका मिल सकता है। आपने यदि जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया, तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।