वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी सोच समझ से भी काम पूरे होंगे और आपकी तरक्की के मार्ग खुलेंगे। व्यवसाय में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपने यदि कोई नया मकान, वाहन आदि खरीदने की योजना बनाई है, तो आपके वह इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।