वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सक्रियता बनाए रखने के लिए रहेगा। मित्रों का आपको पूरा सहयोग रहेगा और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आप किसी सरकारी काम में लापरवाही ना बरते, नहीं तो वह आपके लिए कोई बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है। गृहस्थ जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।