वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रसृत रहने वाला है। आपको काम की अधिकता रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। किसी काम के चलते आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप किसी दूसरे के मामले में यदि बोले, तो आप बेवजह वाद विवाद में फंस सकते हैं। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।