वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। यदि आपने किसी पर आंख मूंदकर भरोसा किया, तो आज वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। माता पिता के आशीर्वाद से आपको अपने कामों पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप जीवनसाथी की सेहत के प्रति सचेत रहें। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह किसी परिजन के मदद से दूर होगी, लेकिन आपको अपने कुछ कामों को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ना नुकसान दे सकता है।