वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपको अपने किसी भी धन संबंधित मामले को लेकर लापरवाह नहीं होना है,नहीं तो वह आपके गले आ सकता है। व्यापार में भी निवेश करने से पहले पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज कहासुनी हुई,तो जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं। किसी परिजन से आपको समय पर मदद ना मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे और आपका विश्वास टूटेगा।