वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा और आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है और वह कुछ नई योजनाओं पर बहुत ही सोच विचारकर धन लगाएं। आपको अपनी माताजी के सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उनका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता देख रहा है। संतान को लेकर आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।