वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामंजस्य भरा रहने वाला है। आप किसी काम के नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। यदि आपका कोई परिजन आपको सलाह दे, तो आपको उस पर बहुत ही सोच विचार कर चलना होगा। आपके करीबियों का आपको सहयोग मिलेगा और किसी आवश्यक कार्य में आप सावधानी बरते, नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है। आपको व्यस्तता रहने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको अक्समात लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में आज कोई मांगलिक उत्सव हो सकता है।