वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में आपका रुका हुआ धन मिल सकता है। यदि आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालेंगे, तो थोड़ी सावधानी बरतें। किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें। आपको आज किसी के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। किसी कानूनी मामले में ढील ना दें, नहीं तो बाद में वह आपके लिए कोई टेंशन लेकर आ सकता है।