वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी और आपको अपने पार्टनर का व्यापार में सहयोग मिलेगा। पिताजी को यदि कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो आज वह बढ़ सकती है, इसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं और उनसे अपने मन की कुछ समस्याओं को भी साझा करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है।