वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप दीर्घकालीन योजनाओं को बढ़ाएंगे और भाई बंधुओं से आपको मदद मिलेगी। आप कुछ मामलों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय में आप अपने कामों को कल पर ना टालें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ अवरोध आ गए थे, तो वह दूर होंगे और आपको आपके निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आप अपनों से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको समस्या हो सकती है। माताजी के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे।