वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलेगा, जो उनकी तरक्की में चार चांद लगाएगी और आपको किसी संपत्ति का सौदा करने का मौका मिल सकता है, जिसमें आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय ले, नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर्स की बातों पर ध्यान देना होगा, नहीं तो कोई गलती हो सकती है।