वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपको किसी मागंलिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके काम की गति आज धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी आपको कुछ योजनाओं को बनाने का मौका मिलेगा। आप अपने अधिकारियों से किसी बात को साझा ना करें। आपकी संपत्ति का बंटवारा होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। भाई बहनों से किसी बात को लेकर आज तनातनी हो सकती है।