वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने काम में मनचाही सफलता मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके स्वभाव से आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से कुछ कहासुनी होने के कारण वह आपसे नाराज रहेंगे। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से किसी वाद विवाद में ना पड़ें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की किसी गलत बात पर रोक लगानी होगी।