वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आप धार्मिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। आपकी अपने साथियों के बीच की लोकप्रियता बढ़ेगी। आपका आज कोई निकटतम मित्र आपसे ईष्या करेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को यदि किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़े, तो परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से करना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी मन में चल रही उलझनो को अपने पिताजी से बातचीत करके सुलझाना होगा, नहीं तो उनका पढ़ाई से ध्यान ध्यान हट जाएगा। सायंकाल के समय आप अपने घर पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं।