वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और यदि कोई गलती हो, तो आपको उसके लिए वरिष्ठ सदस्यों से माफी मांगनी होगी। आपकी किसी अजनबी से मुलाकात होगी। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे और आपके रुके हुए काम पूरे होने से आप प्रसन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में आप ज्यादा कामों में फंस सकते हैं। कुछ नए अनुबंधों का आपको लाभ मिलेगा। आप कुछ समय परिवार के सदस्यों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।