वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको किसी काम को पूरा करने में समस्या आएगी। आपको संतान की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आप कार्य क्षेत्र में कोई गलती करने से बचे, नहीं तो इसका असर आपके प्रमोशन पर भी पड़ सकता है। परिवार में चल रही कलह आपका सिर दर्द बनेगी, जिसे आप मिल बैठकर दूर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप यदि परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई निर्णय लें, तो उसमें जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहना होगा।