वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज के दिन आपको किसी कानूनी मामले में सावधान रहना होगा, नहीं तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है। आप किसी के प्रलोभन में ना आएं। आप अति उत्साहित होकर कोई काम ना करें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है और किसी योजना में धन लगाने से पहले उसके नीति- नियमों पर पूरा ध्यान दें। यदि आपने जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आपका कोई मित्र आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।