वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपकी दीर्घकालीन योजनाएं आगे बढ़ेंगी और धार्मिक व सामाजिक आयोजनों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपके काम में यदि कुछ अवरोध आ रहे हैं तो वह भी शीघ्र समाप्त होंगे। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। कुछ पुण्य कार्य में भी आज आप पूरी रुचि दिखाएंगे। यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ा, तो उसमें बाद में आपको समस्या आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। संतान के करियर को लेकर आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।