वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय सता सकता है। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको अपनी आय और व्यय का पूरा लेखा-जोखा रखना होगा। सेहत को लेकर आप कोई लापरवाही न करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने सहयोगियों से मुलाकात होगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।