Aaj Ka Vrishabha Rashifal: आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप बिजनेस में अच्छा नाम कमाएंगे और आपके अच्छे व्यवहार से आपके काफी मित्र भी बनेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वृषभ राशि के लोग शांत, धैर्यवान और व्यावहारिक होते हैं। ये मेहनती होते हैं और अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं और सुंदरता के प्रति इनका विशेष आकर्षण होता है। इनका व्यवहार विश्वसनीय और स्थिर होता है, जिससे ये अच्छे दोस्त और जीवनसाथी साबित होते हैं। हालांकि जिद्दी स्वभाव के कारण ये अपनी राय बदलने में कठिनाई महसूस करते हैं। कला, संगीत, बैंकिंग और व्यापार में ये सफल होते हैं। इनका धैर्य और लगन इन्हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है
ज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप बिजनेस में अच्छा नाम कमाएंगे और आपके अच्छे व्यवहार से आपके काफी मित्र भी बनेंगे। आप अपने व्यवसाय को लेकर कुछ बाहर के लोगों से भी बातचीत कर सकते हैं। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की सेहत में कुछ गिरावट आने से आपको भाग दौड़ अधिक रहेगी। आपके भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी। कुछ नया करने की आप प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी।
विज्ञापन
उपाय
शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करें।
रात्रि में गाय के दूध से बने किसी भी वस्तु का सेवन करें।
घर में शुभ कार्यों का आयोजन करें, इससे वातावरण में सकारात्मकता बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।