वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा और यदि आपने कोई बड़ा जोखिम उठाया, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। आप यदि किसी से मांगकर कोई वाहन चलाएंगे, तो उसमें अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। आपके और जीवनसाथी के बीच किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनातनी हो सकती है।