आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत करने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी पुराने साथी के आने के कारण टेंशन बढ़ सकती है।
वृषभ राशि के लोग शांत, धैर्यवान और व्यावहारिक होते हैं। ये मेहनती होते हैं और अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं और सुंदरता के प्रति इनका विशेष आकर्षण होता है। इनका व्यवहार विश्वसनीय और स्थिर होता है, जिससे ये अच्छे दोस्त और जीवनसाथी साबित होते हैं। हालांकि जिद्दी स्वभाव के कारण ये अपनी राय बदलने में कठिनाई महसूस करते हैं। कला, संगीत, बैंकिंग और व्यापार में ये सफल होते हैं। इनका धैर्य और लगन इन्हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है
ज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत करने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी पुराने साथी के आने के कारण टेंशन बढ़ सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी, क्योंकि उन्हें किसी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। आप अपनी आय के सोर्सो पर पूरा ध्यान दें।
विज्ञापन
शुभ रंग- पीला
उपाय
शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करें।
रात्रि में गाय के दूध से बने किसी भी वस्तु का सेवन करें।
घर में शुभ कार्यों का आयोजन करें, इससे वातावरण में सकारात्मकता बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।