वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी सोच समझ से कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और सदस्य एक दूसरे के प्रति समर्पित नजर आएंगे। आप अपने कामों में आगे बढे़ं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको एक साथ काफी काम हाथ लगने से आपका ध्यान इधर-उधर भटकेगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए सोच रहे हैं, वह आज किसी संस्था से जुड़ सकते हैं और परिवार में चल रहा लड़ाई झगड़ा बढ़ सकता है।