वृषभ राशि वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। इस राशि के लिए सफेद और गुलाबी रंग शुभ माने जाते हैं। वृषभ राशि के जातक शांत, धैर्यवान और मेहनती होते हैं। इन्हें सुख-सुविधाओं और सुंदरता से विशेष लगाव रहता है। सफेद रंग की मिठाई, वस्त्र या चावल का दान करना शुभ माना जाता है, जिससे जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ती है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope):
आज का दिन आपके लिए मौके लेकर आया है। कोई नई खरीदारी दिल खुश कर देगी और परिवार में रिश्ते पहले से मजबूत होंगे। घर में नई शुरुआत, चाहे वाहन हो या मरम्मत शुभ संकेत दे रही है। लंबे समय से अटकी डील फाइनल हो सकती है। लेकिन सेहत को हल्के में लिया तो परेशानी बढ़ सकती है।