वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखेंगे। किसी काम के पूरा न होने से निराशा हाथ लगेगी। आप किसी बात को लेकर अहंकार ना दिखाएं। परिवार के सदस्यों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपके द्वारा दि गई जिम्मेदारी को संतान पूरी नहीं कर पाएगी जिस कारण आप दुखी रहेंगे। भाई व बहन आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।