वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपनी जरूरत की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, लेकिन आप बड़ों की सलाह पर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। व्यक्तिगत विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको ढील देने से बचना होगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। यदि आपने किसी नए घर को खरीदने का सोचा था, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।