वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपके धन धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके जीवन में आपको एक नई उमंग दिखेगी। नव विवाहित जातकों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग करेंगे, लेकिन आपके माता-पिता यदि आपको कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपके विरोधी आज सक्रिय रहेंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। आप अपने जीवन में कोई नई शुरुआत करेंगे, जिससे आपके सपने भी पूरे होंगे।