वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े काम को करने के लिए रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने के योग बनते दिख रहे हैं और आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। परिवार में विवाह योग्य सदस्यों के विवाह में देरी आ सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों में ढील दे सकते हैं, जिस कारण आपके पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपने वादों को समय रहते पूरा करना होगा।