वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आप जीवनसाथी से सलाह मशवरा जरूर करें। आप किसी को बिना सोचे समझे सलाह ना दें। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। आपको विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।