वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपकी वाणी की सौम्या आपको मान सम्मान दिलवाएगी और आप अपने करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे, लेकिन आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। आपने यदि किसी को धन दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी महिला मित्र से धन लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर निर्भर न रहे, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।