वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों आज अपने आवश्यक काम को समय रहते पूरा करने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल ना करें। किसी भूमि व वाहन आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। निजी मामलों में आप अपने माता-पिता की सलाह से आगे बढ़ें। भौतिक विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपको आज जीवनसाथी की खुशी का ख्याल रखना होगा। आप अपने अनावश्यक खर्च को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके कारण आप अपने संचार धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे।