फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Vrishabha Rashifal: वृषभ राशि वाले उन्नति की राह पर तेजी से आगे बढ़ेंगे, पढ़ें आज का राशिफल

Thu, 23 Apr 2026 05:04 AM IST
Soniya Kaushik ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Vrishabha Rashifal: आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बेहद खास है। आपको कोई जिम्मेदारी भरा पद मिल सकता है, जिससे आपकी पहचान और बढ़ेगी। 
विज्ञापन
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ राशि- वृषभ राशि पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है, जो प्रेम, सुख और सौंदर्य का कारक है। इस राशि के लोग शांत, भरोसेमंद और स्थिर स्वभाव के होते हैं। इन्हें जीवन में सुरक्षा और आराम पसंद होता है, इसलिए ये हर कदम सोच-समझकर उठाते हैं। ये मेहनत से धीरे-धीरे लेकिन पक्की सफलता हासिल करते हैं। अच्छे भोजन, संगीत और सुकून भरी जिंदगी इनकी पसंद होती है। रिश्तों में ये बेहद वफादार होते हैं। हालांकि, इनकी जिद कभी-कभी इन्हें पीछे रोक सकती है, लेकिन यही दृढ़ता इन्हें मजबूत भी बनाती है।  आज का राशिफल

विज्ञापन

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बेहद खास है। आपको कोई जिम्मेदारी भरा पद मिल सकता है, जिससे आपकी पहचान और बढ़ेगी। आसपास के लोगों को पहचानना जरूरी है। हर कोई आपका शुभचिंतक नहीं है। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है, जो आपका दिल खुश कर देगी। परिवार में किया हुआ कोई वादा आज निभाना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्याएं सुलझने के संकेत हैं, आप उन्नति की राह पर तेजी से आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shani Sade Sati: 2032 तक इस एक राशि पर रहेगी शनि की नजरें, सेहत-कारोबार को लेकर रहें अलर्ट


Shani Ki Dhaiya: 2027 तक इन 2 राशि वालों पर शनि की ढैय्या, करियर-कारोबार में बरतें सावधानी


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें