वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाले रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिल सकता है, जिससे आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होने से छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आप अपने माता पिता को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं।