वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको अपनी आय को बढ़ाने के लिए अपनी इनकम के सोर्स पर पूरा ध्यान देना होगा। नौकरी में कार्यरत लोग किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं। आध्यात्म के कार्यों की ओर आपका आकर्षण बढ़ेगा। आपको कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है। आपका किसी पुराने लेनदेन के कारण ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लड़ाई झगड़ा हो सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा।