वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सुचना सुनने को मिलेगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का कोई का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनो के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई डिसीजन ले सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपनी बॉस की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप कुछ नहीं कहेंगे। आप अपने घर की साज सज्जा पर बड़ा ध्यान देंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।