वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं, लेकिन उसमें आपको बहुत ही सावधानी से चलना होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज बिल्कुल ना करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है और माता-पिता के आशीर्वाद से आप तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे, लेकिन आप गलत तरीके से धन कमाने की नियत न रखें। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।