Taurus Horoscope Today (आज का वृष राशिफल): आज का दिन आपके लिए किसी सोचे समझें काम को पूरा करने के लिए रहेगा और आपको व्यर्थ के झगड़े और झंझटों से दूर रहना होगा। परिवार में लोगों को आपकी किसी बात का बुरा लग सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। संतान की तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो उन्हें आपको दूर करने की पूरी कोशिश करनी होगी। किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय आप अपने आंख और कान खुले रखें, नहीं तो आप कहीं गलत दस्तखत कर सकते हैं।