वृषभ राशि के जातक धैर्यवान, मेहनती और स्थिर विचारों वाले होते हैं। इन्हें भौतिक सुख-सुविधाओं से प्रेम होता है। ये अपने निर्णयों में अडिग रहते हैं लेकिन कभी-कभी जिद्दी भी हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
उ, ए, ई, औ, द, दी, वो
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए इनकम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है और आप बेफिजूल के खर्चे पर रोक लगाएं। माताजी यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराज चल रही हैं, तो आपको उन्हे मनाने की पूरे कोशिश करनी होगी। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी किसी बात को लेकर अपने सहयोगियों से खटपट हो सकती है।
विज्ञापन
उपाय
वृषभ राशि के जातकों को माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इससे धन-धान्य और सुख-समृद्धि का वास होता है।
वृषभ राशि के लोग शुक्रवार के दिन और पूर्णिमा तिथि को शुक्र ग्रह से संबंधित मंत्रों का जाप करें।
वृषभ राशि के लोग बुधवार को हरे रंग की चीजों का दान करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।