वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन लगाएंगे। अपने लिए कुछ महंगे कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि सुख सुविधाओं की चींजे घर लेकर आ सकते हैं। आपको किसी मामले को लेकर अपने पिताजी से बहसबाजी नहीं करनी है। यदि आप राजनीति में कार्यरत हैं, तो आपको किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपनी धन संबंधित समस्याओं से काफी हद तक निजात मिलती दिख रही है, क्योंकि आपको कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत के चिंता सता सकती है।