वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी बहसबाजी हो सकती है। जीवनसाथी और आपके बीच कहासुनी होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारी के अनुसार कार्य करना होगा। कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग बढ़ने के कारण थोड़ा परेशान हो सकते हैं। जो विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में मेहनत कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है।