वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामले में अच्छा रहने वाला है, लेकिन आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं और आप किसी से बहुत ही तोल मोलकर बोले, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर कुछ परेशान रहेंगे, जिस कारण तनाव आपके ऊपर हावी रहेगा। आपसे कार्यक्षेत्र में कोई गलती होने के कारण आपके बॉस आपका प्रमोशन पर रोक लगा सकते हैं। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आप वहां बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है।