वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। बिजनेस में यदि आपका धन डूबा हुआ था, तो वह भी आपको मिल सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको मिल सकती है और आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आप अपने पिताजी से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपनी सेहत में कुछ उतार देखने को मिलेंगे और विरोधी भी सतर्क रहेंगे।