वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी योग्यता अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको अपने सहयोगियों से कोई काम निकलेंगे, तो वह भी आसानी से निकल जाएगा। आपको किसी काम के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।