वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। आपको वरिष्ठ सदस्यों से कोई सलाह मिल सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ चल रही खटपट को दूर करने की कोशिश करेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।