वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अध्ययन और आध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अपने अनुभवों से अपने जूनियर को कोई सलाह दे सकते हैं, लेकिन संतान के करियर को लेकर यदि कोई निर्णय लेना पड़े, तो उसमें जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मामले मन में बना रहेगा। आवश्यक मामलों में गति आएगी और आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप अपने भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने पर विचार अवश्य करें।