फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Vrishabha Rashifal: आज का वृषभ राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

Mon, 12 May 2025 04:48 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। लेनदेन से संबंधित किसी मामले में आप आंख मूंदकर भरोसा ना करें। आप अपने व्यापार में भी अत्यधिक मात्रा में धन ना लगाएं। आप जीवनसाथी के कुछ महंगे कपड़े, ज्वेलरी आदि की खरीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ राशि  

विज्ञापन

वृषभ राशि के लोग शांत, धैर्यवान और व्यावहारिक होते हैं। ये मेहनती होते हैं और अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं और सुंदरता के प्रति इनका विशेष आकर्षण होता है। इनका व्यवहार विश्वसनीय और स्थिर होता है, जिससे ये अच्छे दोस्त और जीवनसाथी साबित होते हैं। हालांकि जिद्दी स्वभाव के कारण ये अपनी राय बदलने में कठिनाई महसूस करते हैं। कला, संगीत, बैंकिंग और व्यापार में ये सफल होते हैं। इनका धैर्य और लगन इन्हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है

ज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:  
ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। लेनदेन से संबंधित किसी मामले में आप आंख मूंदकर भरोसा ना करें। आप अपने व्यापार में भी अत्यधिक मात्रा में धन ना लगाएं। आप जीवनसाथी के कुछ महंगे कपड़े, ज्वेलरी आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ा टेंशन में रहेंगे। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोग किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने जरूरी दवाइयां साथ लेकर जाएं।
विज्ञापन


उपाय

  • शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करें।  
  • रात्रि में गाय के दूध से बने किसी भी वस्तु का सेवन करें।  
  • घर में शुभ कार्यों का आयोजन करें, इससे वातावरण में सकारात्मकता बनी रहेगी।  

विज्ञापन






Numerology: मूलांक 1 वालों की किसके साथ बनेगी सबसे बेहतर जोड़ी? जानें आपके लिए कौन है उपयुक्त जीवनसाथी
Numerology: किनके साथ बनती है मूलांक 2 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी? जानें कौन बन सकता है आपका जीवनसाथी
Numerology: मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें