वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। यदि कार्यक्षेत्र में आपको कोई सुझाव दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और परिवार में किसी सदस्य की नई नौकरी लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा।