वृषभ राशि के लोग शांत, धैर्यवान और व्यावहारिक होते हैं। ये मेहनती होते हैं और अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं और सुंदरता के प्रति इनका विशेष आकर्षण होता है। इनका व्यवहार विश्वसनीय और स्थिर होता है, जिससे ये अच्छे दोस्त और जीवनसाथी साबित होते हैं। हालांकि जिद्दी स्वभाव के कारण ये अपनी राय बदलने में कठिनाई महसूस करते हैं। कला, संगीत, बैंकिंग और व्यापार में ये सफल होते हैं। इनका धैर्य और लगन इन्हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको अपने फिजूल के खर्चों को करने से बचना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर सदस्यों में कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आपका किसी वाद-विवाद को लेकर मन परेशान रहेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी से संबंधित काम को लेकर कहीं बाहर जा सकता है। जो विद्यार्थी विदेशों से पढ़ाई करने की योजना बना रहे थे, उनकी वह इच्छा पूरी होगी। आपके परिवार में किसी बात को लेकर सदस्यों में गलतफहमी पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
शुभ रंग: लाल
उपाय
शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करें।
रात्रि में गाय के दूध से बने किसी भी वस्तु का सेवन करें।
घर में शुभ कार्यों का आयोजन करें, इससे वातावरण में सकारात्मकता बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।